फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two girls died after being crushed by the debris of the wall

दीवार के मलबे से दबकर दो बच्चियों की मौत

Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two girls died after being crushed by the debris of the wall
दीवार के मलबे से दबकर दो बच्चियों की मौत
विज्ञापन

बभनान कस्बे के जमुनहा में हुई घटना, मचा कोहराम
बभनान (बस्ती)। स्थानीय कस्बे के गोंडा जिले के छपिया थानाक्षेत्र अंतर्गत जमुनहा मजरे में जर्जर दीवार गिरने से उसके नीचे दबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
बुधवार शाम बभनान खोड़ारे मार्ग स्थित छपिया थानाक्षेत्र के जमुनहा मजरे में एक जर्जर मकान के सामने गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। अचानक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे चार बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने मलबे को हटाया, लेकिन अंशिका (8 ) पुत्री मंतोष की मौके पर ही मौत हो गई। अंजली पुत्री राम कुमार (17 ) व मुस्कान पुत्री संतोष ( 6) सहित अंजली की गोद में खेल रही पांच माह की अनन्या पुत्री रवि घायल हो गई। परिजन घायलों को बभनान के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अनन्या की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक छपिया राकेश कुमार सिंह व बभनान चौकी इंचार्ज कामेश्वर राय ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक जिस मकान की दीवार के मलबे में दबकर घटना हुई है वह मकान चुरा मिल के नाम से जाना जाता है। यहां के लोगों का कहना है कि यह लंबा चौड़ा भवन लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है। यहां वर्षों तक चूरा मशीन लगी हुई थी। वहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुना का संचालन किया जाता रहा है। मौजूदा एक दशक से जर्जर अवस्था में है। आसपास के बच्चे इस मकान में दिन में खेलते हैं। मकान के दरवाजे और खिड़कियां टूटी हुई हैं। छत जर्जर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed