{"_id":"621a7336dabaef075e38e9e6","slug":"two-found-corona-positive-basti-news-gkp428280921","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले
बस्ती। जिले में शनिवार को दो लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि, पहले से पॉजिटव एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में कुल 12 एक्टिव केस बचे हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 900 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि की है। कहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण की गति धीमी पड़ गई है। टीकाकरण कराए हुए लोगों को भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है। भीड़भाड़ व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों को अभी होम क्वारंटीन किया जा रहा है, क्योंकि जितने भी संक्रमित मिले हैं उनमें कोई भी गंभीर नहीं है। वैसे स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। लोगों को कोरोना से सचेत भी किया जा रहा है कि वह गाइडलाइन का पालन करें। भीड़भाड़ में जाने से बचें। रेलवे स्टेशन पर मुंबई, दिल्ली से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही चौक चौराहों पर टीम जांच कर रही है। जो नमूना एकत्रित कर मौके पर एंटीजन जांच करती है। लक्षण वाले लोगों का नमूना आरटीपीसीआर के लिए भेजा जा रहा है।