फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two express trains will stop at Babhanan station

बभनान स्टेशन पर रुकेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें

Sat, 27 Aug 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two express trains will stop at Babhanan station
बभनान स्टेशन पर रुकेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें
विज्ञापन

जम्मूतवी-गुवाहाटी, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का होगा ठहराव
गौर(बस्ती)। यात्रियों की सहूलियत के लिए बभनान रेलवे स्टेशन पर पहली बार जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस व ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। इसके लिए रेलवे ने समयसारिणी निर्धारित कर दी है। क्षेत्र के लोगों को वैष्णो देवी के दरबार सहित बड़े शहरों में आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बीच स्थित बभनान रेलवे स्टेशन पर तीन सितंबर से गाड़ी संख्या 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। जबकि गाड़ी संख्या 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस आठ सितंबर से रुकेगी। गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस दो सितंबर से बभनान स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

बभनान बाजार के निवासी राधेश्याम जायसवाल, संपूर्णानंद जायसवाल, दिनेश स्वर्णकार, राकेश ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि क्षेत्र के लोगों को पहली बार यह सुविधा मिलने जा रही है। कस्बे व क्षेत्र के लोगों का मुख्य साधन ट्रेन ही है। व्यापारियों को बड़े शहरों में आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेल मंत्रालय ने बभनान रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-गुवाहाटी व ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव किया जा रहा है। इससे जहां यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी, वहीं रेलवे की आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed