{"_id":"633f21ca48ae207f9c6533b1","slug":"two-doctors-accused-of-rape-suspended-basti-news-gkp4530602119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी दो चिकित्सक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी दो चिकित्सक निलंबित
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी दो चिकित्सक निलंबित
बस्ती। मेडिकल कॉलेज में तैनात व दुष्कर्म के आरोपी दोनों चिकित्सकों को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार की देर शाम निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उन्हें अस्पताल से हटाकर मेडिकल कॉलेज में संबद्ध कर दिया गया है। संबद्धता के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता ही दिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आचार्य पद पर तैनात डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिन्हा व पैथोलॉजी में भी इसी पद पर तैनात डॉ. कमलेश गौतम सहित तीन पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि डॉ. सिद्धार्थ ने उसे बुलाया था। डॉ. सिद्धार्थ और कमलेश के अलावा एक अन्य चिकित्सक ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस आरोप के बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिन्हा, डॉ. कमलेश गौतम व एक अन्य चिकित्सक पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया।
तीन अक्तूबर को डॉ. सिद्धार्थ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दूसरे आरोपी डॉ. कमलेश को चार अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया। इन दोनो की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति मांगी। उसके बाद सरकारी सेवा नियमावली के अनुसार उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दोनों चिकित्सकों की गिरफ्तारी के बाद उन पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन की अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। दोनों को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया गया है।