फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two died in road accident

फोरलेन पर कटरी के पास हादसे में मां-बेटे की मौत

Sun, 12 Sep 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
कप्तानगंज हादसे में घायल कार सवारों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। संवाद - फोटो : BASTI
फोरलेन पर कटरी के पास हादसे में मां-बेटे की मौत
विज्ञापन

- लखनऊ से जा रहे थे कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर दुधौरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कल्यान छापर निवासी रत्नजीत प्रताप चौहान अपने पिता राणा प्रताप चौहान की दवा कराने कार से पीजीआई लखनऊ गए थे। उनके साथ छोटे भाई नितिन कुमार 18 व मां सुभावती देवी (53) भी मौजूद थीं। शनिवार को वहां से दवा कराकर लौट रहे थे। कार बड़ा बेटा रत्नजीत चला रहा था। शनिवार रात एक बजे के आसपास कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरी दुधौरा गांव के पास पहुंचने पर किसी बड़े वाहन ने साइड मार दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े बालू लदे ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सुभावती देवी (53) पत्नी राणा प्रताप चौहान व छोटे पुत्र नितिन कुमार (18) की मौके पर ही मौत हो गई। राणा प्रताप चौहान (55) पुत्र श्याम बिहारी चौहान व कार चला रहा इनका बड़ा बेटा रत्नजीत प्रताप चौहान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को बाहर निकलवाकर क्रेन से कार में फंसे दोनो शवों को बाहर निकलवाया। घायलों और शवों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनो को भी दे दी। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने राणा प्रताप चौहान और उनका बेटे रत्नजीत को छुट्टी दे दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

शवों को लेकर दौड़ती रही एंबुलेंस
सड़क हादसे में मृत मां-बेटे का शव लेकर रात भर एनएचएआई की एंबुलेंस के साथ परिजन चक्कर काटते रहे। परिजन पहले दोनों शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पीएम हाउस बंद मिला तो वहां से परिजन शवों को लेकर फिर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर मोर्चरी में भी अस्पताल कर्मियों ने शव नहीं रखने दिया। सुबह एनएचएआई कर्मियों ने दोनों शव कप्तानगंज थाने पर लाकर पुलिस को सौंप दिया। इससे बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि प्रकरण में संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े वाहन फिर बने जानलेवा
नेशनल हाईवे पर खड़े वाहन से टकरा कर आये दिन हादसा हो रहा है। उसके बाद भी पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। ढाबों-पेट्रोल पंप और आसपास की दुकानों के सामने हमेशा बड़े वाहन खड़े रहते हैं। जिससे अक्सर हादसा हो रहा है। एक माह पहले बीते 12 अगस्त की सुबह नगर थाना क्षेत्र के पुरैना के निकट खड़ी ट्रक में कार घुसी थी। घटना में झारखंड के रहने वाले एक ही परिवार के अब्दुल अजीज 48 वर्ष, नर्गिश तवस्सुम पत्नी अब्दुल अजीज 45 वर्ष, अमन पुत्री अब्दुल अजीज 18 वर्ष, सिडरा पुत्री अब्दुल अजीज 10 वर्ष तुबा पुत्र अब्दुल अजीज की मौत हो गई थी। घटना में अब्दुल अजीज की पुत्री अमन तथा घायल कार चालक अभिषेक बच गए थे। उसकेे बाद एसपी ने सड़क पर खड़े वाहनों को रोकने के लिए फरमान जारी किया था, लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के स्थानीय थानों की पुलिस को निर्देशित किया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed