फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two died from Corona, three new infected were found

कोरोना से दो ने तोड़ा दम, तीन नए संक्रमित मिले

Thu, 17 Jun 2021 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two died from Corona, three new infected were found
कोरोना से दो ने तोड़ा दम, तीन नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान दो लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया।
दूसरी ओर पहले से संक्रमित चार लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में 41 केस एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोविड के केस जरूर कम हुए हैं, लेकिन चुनौती अब भी कायम है। समुदाय में कोरोना संक्रमण न फैलने पाए, उसके लिए सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आरआरटी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। होम आइसोलेशन में मरीजों की समय-समय पर मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 600469 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 594476 की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें से 582795 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11681 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 5993 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 11298 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 329 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed