फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two cunning individuals caught while attempting to transport a consignment of liquor to Bihar.

Basti News: बिहार पहुंचाने की फिराक में थे शराब की खेप, पकड़े गए दो शातिर

Mon, 13 Jul 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two cunning individuals caught while attempting to transport a consignment of liquor to Bihar.
अंग्रेजी शराब के साथ पकड़े गए दो आरोपी। संवाद
बस्ती। अंग्रेजी शराब की खेप बिहार तक पहुंचाने की फिराक में बस्ती स्टेशन पर मौजूद दो संदिग्ध रविवार की रात आरपीएफ के हत्थे चढ़ गए। रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या तीन के पश्चिम छोर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से आफिसर्स च्वाइस ब्रांड की 180 एमएल वाली 266 शीशी शराब बरामद हुई है। रेलवे पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों काे न्यायालय में पेश किया गया। वहां सेे दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ को रात में मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि प्लेटफार्म संख्या तीन पर दो व्यक्ति संदिग्धावस्था में मौजूद है। इसके बाद आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव, गुलाम वारिस सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार सिंह और कृष्णनंद सिंह मय टीम सक्रिय हो गए। प्लेटफार्म संख्या तीन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पश्चिमी छोर पर खड़े दो व्यक्ति मौजूद मिले। उनके पास से तीन गत्ते भी बरामद हुए। तलाशी के दौरान पता चला कि गत्ते में अंग्रेजी शराब की 180 एमएल की शीशियां हैं। तीनों गत्ते से 266 शीशी बरामद हुईं, जिसका बाजार मूल्य 34,320 रुपये आंका गया। आरपीएफ ने दोनों आरोपी को दबोच लिया। जिनकी पहचान शिवदास ग्राम बरगदवा, थाना सोनहा व राजू ग्राम कोठिली थाना सोनहा जिला बस्ती के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह गत्ते में भरी शराब की शीशियां बिहार में ले जाकर महंगे दाम पर बेचने की फिराक में थे। खर्च चलाने के लिए यूपी का शराब बिहार ले जाकर बेचना पड़ता है। वहां शराब प्रतिबंधित होने के कारण अच्छा मुनाफा मिल जाता है।

प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ राशिद बेग मिर्जा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों यूपी का शराब बिहार ले जाकर महंगे दर पर बेचने की बात स्वीकार की है। दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed