{"_id":"62c1def119ae3068dd7dd597","slug":"two-corona-positive-found-basti-news-gkp442516380","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 543 की रिपोर्ट में दो नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 543 की रिपोर्ट में दो नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो कोरोना संक्रमित पाए गए
बस्ती। जिले में रविवार को दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। 543 लोगों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इस प्रकार जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बीस हो गई है। रविवार को टीम ने 528 नमूना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है। बताया कि जांच की संख्या बढ़ाई गई है। कोरोना की संभावना को देखते हुए तैयारी पूरी है। लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। कोरोना जांच के लिए रोडवेज व रेलवे स्टेशन के अलावा चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थलों से टीम ने सैंपल लिया है। कहा कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में कोरोना के प्रति लोगों को सजग रहना होगा। खांसी, बुखार होने पर बिना देर किए कोरोना की जांच कराएं। संदिग्ध व्यक्ति की जांच में सहयोग करें। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें, जिससे संक्रमण बढ़ने न पाए।