फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two case register against sipahi in car theft case

Basti: कार चोरी में पकड़े गए बर्खास्त सिपाही, उसके साथी पर दो मुकदमे दर्ज

Mon, 14 Nov 2022 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2022 10:22 AM IST
सार

शनिवार को छावनी व हर्रैया पुलिस को सूचना मिली कि नौ नवंबर की सुबह कानपुर से चोरी हुई लाल रंग की कार लेकर दो चोर फोरलेन के रास्ते अयोध्या से गोरखपुर की तरफ तेजी से निकल रहे हैं। जिनमें कार चालक पुलिस की वर्दी पहने हुए है। सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने हाइवे पर जगह-जगह बैरिकेडिंग करा दी।

विज्ञापन
two case register against sipahi in car theft case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर से कार चोरी करके पुलिस की वर्दी में लेकर भागने वाले बर्खास्त सिपाही और उसके साथी पर छावनी और हर्रैया थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। छावनी थाने में टोल प्लाजा पर तैनात सिपाही शिवम सिंह की तहरीर पर कार से कुचलकर हत्या का प्रयास और बैरियर तोड़कर भागने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि हर्रैया थाने में एसएचओ शैलेश कुमार सिंह की तहरीर पर चोरी की कार बरामदगी, पुलिस की वर्दी पहनकर धोखाधड़ी करने, प़ुलिस का बैज-सीटी आदि का जालसाजी से इस्तेमाल करने आदि धाराओं के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों मुकदमों में परवेज निवासी शिया मस्जिद कंपाउंड थाना कोतवाली जनपद झांसी और रियासत निवासी सूर्य नगर थाना कोतवाली जनपद उरई का नाम शामिल है।

विज्ञापन


शनिवार को छावनी व हर्रैया पुलिस को सूचना मिली कि नौ नवंबर की सुबह कानपुर से चोरी हुई लाल रंग की कार लेकर दो चोर फोरलेन के रास्ते अयोध्या से गोरखपुर की तरफ तेजी से निकल रहे हैं। जिनमें कार चालक पुलिस की वर्दी पहने हुए है। सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने हाइवे पर जगह-जगह बैरिकेडिंग करा दी। चौकड़ी टोल प्लाजा छावनी पर एसओ दुर्गेश पांडेय ने रोकना चाहा लेकिन बैरियर को तोड़ते हुए चोर कार को लेकर रामजानकी मार्ग की तरफ मुड़ गए। जिनके पीछे छावनी पुलिस लग गई।
विज्ञापन


उधर से हर्रैया पुलिस ने रामजानकी मार्ग पर घेराबंदी की तो चोर बेलाड़े शुक्ल गांव के पास गाड़ी खड़ी करके भागने लगे। दोनों थानों की टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि परवेज अहमद 1995 बैच का सिपाही है। जिसे चार साल पहले बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि झांसी में तैनाती के दौरान उस पर चोरी का आरोप लगा था। इसी मामले में फरार होने के बाद उसे बर्खास्त किया गया था। पुलिस की वर्दी पहनकर परवेज अहमद ही गाड़ी चला रहा था। परवेज ने पुलिस को बताया कि वह चोरी की गाड़ी नेपाल ले जाकर बेचता है। सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि दोनों पर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। उनके गिरोह के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed