फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two boys killed in road accident in Basti

Basti News: दुर्गापूजा का मेला देखने निकले दो किशोर, सड़क हादसे में हो गई मौत

Tue, 31 Oct 2023 03:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Oct 2023 03:02 PM IST
सार

बस्ती में दुर्गापूजा का मेला देखने निकले 17 वर्षीय दो किशोरों की कोतवाली थानाक्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसे में मौत हो गई। इनमें मड़वानगर निवासी किशोर शनिवार रात को शहर के कटरा के पास घायल हुआ था जिसे गोरखपुर से लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हुई। जबकि दूसरी घटना इसी थानाक्षेत्र के मनौरी चौराहा मार्ग पर सोमवार रात हुई।

विज्ञापन
Two boys killed in road accident in Basti
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में दुर्गापूजा का मेला देखने निकले 17 वर्षीय दो किशोरों की कोतवाली थानाक्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसे में मौत हो गई। इनमें मड़वानगर निवासी एक किशोर शनिवार रात को शहर के कटरा के पास घायल हुआ था जिसे सोमवार काे गोरखपुर से लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हुई। जबकि दूसरी घटना इसी थानाक्षेत्र के मनौरी चौराहा मार्ग पर सोमवार रात हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वानगर निवासी फूलचंद ने बताया कि शनिवार को उनका बेटा बेटा विमल (17) अपने दोस्त आर्यन सिंह व अन्य दोस्तों के साथ बाइक से दुर्गापूजा का मेला देखने गया था। कटरा पानी की टंकी के पास चार पहिया वाहन ने उसे चपेट में ले लिया था जिससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भौकाल नहीं अब जेल का ख्याल...16 हजार असलहों का कोई नहीं लिवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें विमल और आर्यन को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से विमल कुमार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 30 अक्तूबर सोमवार को गोरखपुर से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में विमल की मौत हो गई।

 मौत की खबर से मृतक की मां चंद्रावती, भाई अमित,बहन शालिनी, मनीषा सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विनय पाठक ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन के चालक कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गड़हा ओझा निवासी कुलदीप ओझा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के बाजार गुलजार, ग्राहकों को मिल रहे उपहार; उड़ान पर कारोबार

पैदल मेला जाते किशोर की मौत
वाल्टरगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के बस्ती मनौरी मार्ग पर सोमवार की देर रात में अज्ञात वाहन की ठोकर से पैदल मेला देखने जा रहे किशोर की मौत हो गई। उसी गांव का उसका साथी घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के रामेश्वर का 17 वर्षीय पुत्र शिवांश तथा उसी गांव के राहुल पुत्र ललित के साथ दुर्गापूजा मेला देखने जा रहा था।

रैपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सक ने शिवांशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राहुल का इलाज चल रहा है। मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया। मृतक की मां गुड़िया,अजीत, विक्की,विकास,सहित परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed