{"_id":"5dab52dd8ebc3e93c52f1172","slug":"two-boys-immersed-in-kuano-river-basti-news-gkp326178799","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआनों नदी में नहा रहे दो बालक डूबे, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआनों नदी में नहा रहे दो बालक डूबे, एक लापता
विज्ञापन
कुआनो नदी के अमहट घाट पर नाहते वक्त विशाल डूबने पर रोती बिलखती मां।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुआनों नदी में दो बालक डूबे, एक लापता
बस्ती। कुआनो नदी के अमहट घाट पर शनिवार दोपहर नहाते के दौरान दो बालक डूब गए। एक को आसपास के लोगों ने बचा लिया। जबकि दूसरा अब भी लापता है। सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन गोताखोर के इंतजार में हाथ बांधे खड़ी रही।
शनिवार को दिन में लगभग दो बजे पुराना डाकखाना निवासी संजय कुमार का 12 वर्षीय बेटा विशाल अपने साथी के साथ घर से घूमने के लिए निकल गया और साथियों के साथ अमहटघाट पहुंच कर पहुंचकर कुआनो नदी में नहाने लगा। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों बालक डूबने लगे। तभी घाट पर मौजूद भूअर निरंजनपुर निवासी अंगद चौहान की नजर डूबते बालकों पर पड़ी। अंगद ने नदी में छलांग लगाकर एक बालक को बचा लिया। हालांकि जैसे ही उसे किनारे पर खड़ा किया डर से वह बिना पता बताए भाग गया। दो बालक होने की जानकारी पर फिर नदी में उतरा लेकिन दूसरे का पता नहीं चला। घटना की जानकारी होते ही नदी में लापता हुए विशाल के पिता भी पहुंच गए। रोते बिलखते बताया कि उनका बड़ा बेटा था। उनके तीन बच्चे हैं। विशाल आवास विकास स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था।
-----
घाट पर रोते बिलखते रहे परिजन
- बेटे के डूब जाने की सूचना परिजनों को मिली तो वह अमहट घाट पर पहुंच गए। घाट पर मिले कपड़ों से पिता ने विशाल के रूप में शिनाख्त की। इस दौरान परिजन घाट पर बिलखते रहे। वहीं घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। लेकिन गोताखोरों के इंतजार में खड़ी रही।
विज्ञापन
-------
अधिकारी की सुनिए
- इस संबंध में एसडीएम सदर एसपी शुक्ला कहते हैं कि गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस भी तैनात है।