फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two bike riders killed in accident

हादसे में दो बाइक सवारों की मौत

Sat, 28 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Sat, 28 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
 शोहरतगढ़ से दिल्ली जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस बस्ती बांसी रोड पर शुक्रवार को दिन में साढ़े तीन बजे के करीब वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के पास एक बाइक को टक्कर मार सड़क किनारे खड्डे में गिर गई।
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक बस के नीचे आ गई जिससे बाइक चला रहे युवक और उस पर बैठे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी बाइक पर सवार एक महिला व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है। बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई थीं जिन्हें दूसरे साधनों से बस्ती भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोतवाली बस्ती क्षेत्र के कटरा बाईपास निवासी विनोद कुमार गुप्ता (30)पुत्र पुत्र राममूर्ति अपने पड़ोसी की पत्नी गुड़िया (32)पत्नी अजय पांडेय,  उनके पुत्र आयुष पांडेय (08) और बेटी सौम्या पांडेय(12) के साथ रुधौली थाना क्षेत्र के परसा पुरई गांव जा रहे थे।

 गुड़िया के गांव में पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को वोट पड़ने वाले हैं। ऐसे में विनोद उन लोगों को लेकर गांव छोड़ने जा रहा था। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर बस्ती बांसी रोड पर पड़िया चौराहे से थोड़ा आगे महुआरी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही अनियंत्रित डबल डेकर बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद खुद सड़क के किनारे दरेशी(खड्डे) में गिर गई।

बाइक फंसकर बस के नीचे आ गई जिससे बाइक चला रहे विनोद कुमार गुप्ता और सवार आयुष पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुड़िया और उनकी बेटी सौम्या गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बस के नीचे से निकलवाया और गंभीर रूप से घायल गुड़िया और सौम्या को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देख उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।


सीओ सिटी ने बताया कि मौके पर बस के नीचे से दो शव मिले जिनकी पहचान विनोद और आयुष के रूप में हुई। एक महिला और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल थीं जिन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है। बस में सवार लोगों को हल्की चोटें आई थीं। उन्हें दूसरे साधनों से बस्ती भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed