{"_id":"6ad297491f9adf1f730e126c","slug":"two-bike-riders-injured-while-trying-to-save-a-pedestrian-basti-news-c-207-1-bst1005-169654-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राहगीर को बचाने में बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राहगीर को बचाने में बाइक सवार दो युवक घायल
Sat, 17 Oct 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर डेईडीहा बुजुर्ग के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे पैदल जा रहे युवक को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक गिरकर घायल हो गए। सूचना पर आई एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी कलवारी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार शहर के मड़वानगर निवासी किशन (28) पुत्र दयाराम और अंकित पुत्र रामकिशोर बाइक से चिलमा बाजार से कलवारी की ओर जा रहे थे। वे डेईडीहा बुजुर्ग के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पर पैदल जा रहे स्थानीय निवासी राम सागर अग्रहरि को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राम सागर अग्रहरि का इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां चल रहा है। घटना की सूचना पर डेईडीहा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया। संवाद