फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two bike riders injured in a collision with a vehicle

Basti News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Sat, 01 Nov 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in a collision with a vehicle
मानिक चंद। थाना क्षेत्र के बस्ती–बांसी मार्ग पर स्थित पुरैना बैंक के पास शुक्रवार शाम चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिसवारी गांव निवासी मो. खालिक (35) पुत्र सत्तार और गांव के ही अशोक ऊर्फ लंपू (32) पुत्र रामप्रसाद बाइक से बस्ती की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में मो. खालिक के बाएं पैर की दो अंगुलियां कट गईं और सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अशोक ऊर्फ लंपू का बायां पैर टूट गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed