फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two arrested for stealing goat and auto from Purani Basti area

Basti News: पुरानी बस्ती क्षेत्र से बकरी व ऑटो चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing goat and auto from Purani Basti area
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने बकरी व ऑटो चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार मंगल बाजार से गत 14 जनवरी को एक तोतापरी नश्ल की बकरी घर के सामने से चोरी हो गई थी। बाइक पर लादकर बकरी ले जाई गई थी। जफर निवासी मोहम्मद जामा मस्जिद मंगल बाजार ने केस दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी राजू कुरैशी निवासी सेमरा थाना गुलहरिया गोरखपुर को पूर्वी रेलवे क्रासिंग हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 620 रुपये और एक बाइक बरामद की गई है। वहीं, थानाक्षेत्र के बरदहिया चौराहे से घर के बाहर खड़ा ऑटो 18 जनवरी की देर रात चोरी हो गया था। महेश प्रसाद निवासी बडेरिया खुर्द थाना पुरानी बस्ती ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने चोरी के आरोपी जयभीम प्रकाश निवासी बितेहरा थाना रुधौली को हड़िया पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का ऑटो रिक्शा बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed