{"_id":"68fbe9a8b97f2c40b30c8ad5","slug":"two-accused-arrested-in-train-blast-case-confessed-to-firing-with-potash-gun-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146366-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेन में धमाके के दो आरोपी गिरफ्तार पोटाश गन से फायरिंग की बात कबूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेन में धमाके के दो आरोपी गिरफ्तार पोटाश गन से फायरिंग की बात कबूली
Sat, 25 Oct 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पटाखा फोड़ने वाले दोनों युवक को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार।संव
बस्ती। पटाखे लेकर ट्रेन में यात्रा करने वाले बिहार के दोनों यात्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक पोटाश गन भी बरामद की गई है। जीआरपी के अनुसार, मुख्य आरोपी अमित यादव ने पोटाश गन से फायर किया, जिसकी आवाज बम विस्फोट जैसी थी।
इससे ट्रेन में अफरातफरी मची। उसी बीच गेट के पास बैठा ऋतुराज ठाकुर ट्रेन से गिरा और उसकी मौत हो गई। इससे पहले जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज यादव ने झोले में पटाखे में विस्फोट की आशंका जताई की थी। दोनों के पकड़े जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि वह पटाखे का धमाका नहीं बल्कि, पोटाश गन से धमाके की आवाज थी।
आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार, जीआरपी निरीक्षक हिंजल अंसारी की टीम ने बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थानाक्षेत्र के गढ़ौल शरीफ निवासी अमित यादव उर्फ माझी व इसी क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी ऋतुराज को बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मंगलवार-बुधवार को रात 02:36 बजे आनंद विहार से चलकर सहरसा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (डाउन) ट्रेन गौर रेलवे स्टेशन के आगे बढ़ने पर तेज धमका हुआ था। उसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और ओवरब्रिज के पास चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी गई थी।
पहले किया गुमराह, फिर कबूली फायरिंग की बात : जीआरपी के अनुसार, साथ सफर कर रहे दूसरे ऋतुराज और अमित यादव ने उसके ट्रेन से गिरने की बात किसी से नहीं बताई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पहले दोनों आरोपियों ने बैग में रखे पटाखे दगने की आवाज बताकर गुमराह किया। बाद में जब पोटाश गन बरामद की गई तो दोनों ने कबूल किया कि उसी गन से फायर किया गया था। जीआरपी के अनुसार, उस समय छानबीन में तो कुछ नहीं मिला। बाद में कुछ दूरी पर ऋतुराज ठाकुर नामक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला।
चूंकि ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत के मामले आते रहते हैं, इसलिए उस मौत से धमाके का कनेक्शन किसी ने नहीं जोड़ा। मगर, बाद में जब जीआरपी ने जांच की तो पता चला कि ट्रेन के कोच संख्या एस-9 में आनंद विहार से छठ मनाने बिहार के सीतामढ़ी के नानपुर गढ़ौल निवासी अमित यादव, ऋतुराज राय और ऋतुराज ठाकुर एक साथ सफर कर रहे थे। घटना में ऋतुराज ठाकुर की मौत हो गई थी। उसके पिता बब्बन जी ठाकुर की तहरीर पर अमित यादव और ऋतुराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।