फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   truck fell down

Basti News: चलते ट्रक का निकल गया पहिया, नाले में गिरते-गिरते बचा

Tue, 24 Jan 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Jan 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
truck fell down
पंजाब के पटियाला से पेंट लादकर नेपाल जा रहा था ट्रक
विज्ञापन

फोरलेन पर हर्रैया थाने के मचोइया पुल पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर हर्रैया थानाक्षेत्र के मचोइया पुल के पास पंजाब से पेंट लादकर नेपाल जा रहे ट्रक का अगला पहिया सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक निकल गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जाने लगा। चालक ने जान जोखिम में डालकर ट्रक को पेड़ का सहारा लेकर किसी तरह रोक लिया। घटना में ट्रक का चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्रेन से ट्रक को हटवाया। इस दौरान फोरलेन पर लंबा जाम लग गया था।

पंजाब प्रांत के पटियाला जिले के नाबा के रहने वाले श्रवण सिंह सेना के रिटायर्ड सूबेदार थे। जनवरी वर्ष 1989 में रिटायर होने के बाद वह अपना ट्रक खरीदे और उसी को चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। रविवार को पंजाब से पेंट लादकर वह नेपाल जाने के लिए निकले थे। सोमवार सुबह 10 बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के मचोईया पुल (महराजगंज) के निकट ट्रक का अगला बायां पहिया निकल गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की तरफ जाने लगा। आसपास के लोग ट्रक को देखकर चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

चालक श्रवण सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्टीयरिंग एक पेड़ की तरफ मोड़ दिया। ट्रक हटाते समय हाईवे पर काफी जाम लग गया। एनएचएआई के सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि क्रेन से ट्रक को सड़क पर लाकर ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed