{"_id":"682f815aa49e251ca808f1d1","slug":"truck-collided-from-behind-with-a-trailer-loaded-with-iron-rods-driver-died-basti-news-c-207-1-sgkp1006-136987-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरिया लदे ट्रेलर में पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरिया लदे ट्रेलर में पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत
Fri, 23 May 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 23 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के हड़िया चौराहे के पास बुधवार देर रात ट्रक आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खलासी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सरिया लादकर ट्रेलर गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रहा था। पीछे से ट्रक लेकर रामपाल सिंह (50) पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी सिउरा थाना बिल्लौर जनपद कानपुर भी पहुंच गया। उसके साथ बिल्लौर निवासी खलासी संजय भी था। बुधवार/बृहस्पतिवार देर रात करीब सवा 12 बजे पुरानी बस्ती थाने के हड़िया चौराहे के पास ट्रक पीछे से ट्रेलर से टकरा गया।
ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक केबिन के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गया। डायल 112 पर मिली सूचना के आधार पर थोड़ी देर में हड़िया पुलिस चौकी व थाने की पुलिस टीम के साथ फायर सर्विस की टीम भी मदद के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन
क्रेन व गैस कटर की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर अंदर फंसे चालक रामपाल सिंह को बाहर निकाला गया। जबकि ट्रक का खलासी संजय भी हादसे में घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां चिकित्सक ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई। हादसे में मृत ट्रक चालक रामपाल के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजन थाने पहुंच गए हैं। उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।