फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   truck accident one death

ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर,बाइक सवार की मौत

Mon, 09 Dec 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
truck accident one death
ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। डुमरियागंज रोड पर थानाक्षेत्र के भीटिया चौराहे पर सोमवार को बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई, जिससे ट्रॉली के पीछे बाइक लेकर खड़े युवक की ट्रॉली के पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई। बाइक पर बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया। बगल में खड़े आटो में भी ट्रॉली का धक्का लग गया। जिसमें सवार 50 वर्षीय महिला घायल हो गई। हालांकि बाकी सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के कारण चौराहे पर लंबा जाम लग गया।
सोनहा थाने के असनहरा चौकी क्षेत्र के रफिया चक गांव निवासी विजय कुमार रावत मकान में पीओपी (प्लास्टर आफ पेरिस) लगाने का कारीगर था। रोज की तरह सोमवार सुबह अपने जोड़ीदार मिस्त्री प्रदीप के साथ काम पर जाने के लिए बाइक से निकले। भीटिया चौराहे पहुंचे तो बस्ती की तरफ ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली चौराहा पार कर रही थी। उसके गुजरने के इंतजार में पीछे बाइक रोक दिया। तभी अचानक बस्ती की तरफ से बेकाबू ट्रक (यूपी-78/सीएन 3270) सामने से आकर ट्रैक्टर में जा टकराया। ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ढकेलते हुए 10-12 मीटर पीछे ले गया। पीछे बाइक लेकर खड़े विजय कुमार कुछ समझ भी नहीं पाए कि बाइक समेत विजय और प्रदीप ट्रॉली के नीचे पहुंच गए और ट्रॉली का पहिया विजय कुमार के ऊपर से गुजर गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक ऋषि देव प्रसाद, उपनिरीक्षक शिव शंकर मिश्रा सहित तमाम पुलिस कर्मी पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ट्राली के पहिए के नीचे से शव निकाला जा सका। घटना की सूचना मृतक की पत्नी को मोबाइल से पुलिस ने दिया। मौके पर पति का शव देख मृतक की पत्नी नंदिनी दहाड़े मारकर रोने लगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि मृतक विजय कुमार के चचेरे भाई सतीश की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed