{"_id":"66d248193059b807590f1dc4","slug":"tree-fell-on-hut-old-man-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122924-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झोपड़ी पर गिरा पेड़, वृद्ध घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झोपड़ी पर गिरा पेड़, वृद्ध घायल
Sat, 31 Aug 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
गौर। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे तेज हवा व बारिश के बीच धंधरिया गांव में आम का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। झोपड़ी मेंं रहकर खेत की रखवाली करने वाला बुजुर्ग किसान पूरी रात उसी में दबा रहा। शुक्रवार की सुबह जब परिवार व गांव के लोगों ने देखा तो बाहर निकाला। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
गौर क्षेत्र के धंधरिया गांव के किसान राम किशोर ने खेत में झोपड़ी डाल रखी। बृहस्पतिवार की शाम को परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए झोपड़ी पर चला गया। रात में बारिश के साथ तेज चलने लगी। इसी बीच झोपड़ी पर आम का पेड़ गिर गया। परिवार के लोगों ने बताया कि इलाज के लिए पीएचसी हलुआ बाजार ले जाया गया, जहां फार्मासिस्ट ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद