फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Travelers heading home for Dussehra face increased difficulties; trains are running up to 15 hours late.

Basti News: दशहरा पर घर आने वालों की बढ़ी मुश्किलें, 15 घंटे तक लेट चल रहीं ट्रेनें

Mon, 19 Oct 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Travelers heading home for Dussehra face increased difficulties; trains are running up to 15 hours late.
बस्ती। दशहरा पर महानगरों से घर आने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बस्ती के रास्ते गुजरने वाली करीब डेढ़ दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को गोरखपुर-हडपसर एक्सप्रेस 15 घंटे 30 मिनट की देरी से बस्ती स्टेशन पहुंची। वहीं, गोमतीनगर-अमृत भारत एक्सप्रेस भी करीब 10 घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती स्टेशन से गुजरने वाली गोरखपुर-हडपसर अप एक्सप्रेस को शनिवार शाम 7:12 बजे पहुंचना था, लेकिन 15 घंटे 30 मिनट की देरी से यह रविवार सुबह 10:42 बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह गोमतीनगर-अमृत भारत एक्सप्रेस के आने का निर्धारित समय रात 12:24 बजे था। करीब 10 घंटे की देरी से यह ट्रेन सुबह 10:15 बजे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


रेलवे की समय सारणी के अनुसार, रविवार को कई अन्य ट्रेनें भी विलंब से चलीं। कुशीनगर डाउन एक्सप्रेस चार घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस दो घंटे 40 मिनट, भटनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 42 मिनट, गोरखपुर स्पेशल छह घंटे 30 मिनट और बरौनी-राप्तीसागर एक्सप्रेस दो घंटे 44 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दरभंगा-अमृत भारत एक्सप्रेस तीन घंटे 38 मिनट, नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस तीन घंटे 15 मिनट, पुणे-गोरखपुर स्पेशल दो घंटे, हडपसर-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस छह घंटे 30 मिनट और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल चार घंटे विलंब से चली। मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल तीन घंटे 50 मिनट, अवध-असम एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल चार घंटे 30 मिनट और आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल नौ घंटे की देरी से चली।

सुबह पहुंचे यात्री, शाम को आने की मिली जानकारी

ट्रेनों की देरी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे गौर क्षेत्र के बाबूलाल और लालगंज बाजार निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि उन्हें आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल से बिहार जाना था। ट्रेन के काफी विलंब होने से अब समय पर गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के निर्धारित समय के अनुसार वे सुबह ही स्टेशन पहुंच गए थे। यहां आने पर पता चला कि सुबह आने वाली ट्रेन अब शाम को पहुंचेगी। इससे उनकी यात्रा की योजना प्रभावित हो गई।




त्योहार पर महानगरों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन ट्रेनों का संचालन समय से कराने का प्रयास कर रहा है।
सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed