फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transport service stalled for four years

Basti News: चार साल से ठप परिवहन सेवा, दोबारा चलाने की मांग

Mon, 20 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Transport service stalled for four years
वर्ष 1986 से चल रही थी बस, 2019 में कर दी गई बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। परिवहन विभाग की ओर से संचालित बस्ती-शिवाघाट मार्ग पर बस सेवा चार साल पहले बंद कर दी गई। इसे दोबारा शुरू कराने की मांग लंबे समय से लोग कर रहे हैं। रामनगर ब्लॉक के तेनुआ असनहरा से परिवहन निगम की ओर से हाल में बस सेवा शुरू करने के बाद से लोगों में उम्मीद जमी है कि शिवाघाट मार्ग की बस सेवा शुरू हो सकती है।
इसके लिए स्थानीय नागरिक जन प्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे हैं। परिवहन निगम की ओर से वर्ष 1986 में बस्ती-शिवाघाट मार्ग पर एक बस का संचालन शुरू किया गया। यह बस सेवा 30 साल से अधिक समय तक अनवरत संचालित की जाती रही। मगर, 2019 में बस का संचालन बंद कर दिया गया। अब शिवाघाट से जिला मुख्यालय करीब 35 किमी तक जाने के लिए लोगों को प्राइवेट या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। जो उन्हें खर्चीला व मंहगा पड़ता है।
विज्ञापन

..
शिवाघाट से बस्ती की दूरी 35 किमी है। पहले जब सरकारी बस सेवा चलती थी तो अस्पताल, कोर्ट-कचहरी आने-जाने में सुविधा होती थी। सुबह बस समय से जिला मुख्यालय पहुंचा देती थी। शाम को पांच बजे तक घर पहुंचा देती है। अब जिला मुख्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश पांडेय, गौहनिया
...
जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। परिवहन निगम की बस दोबारा चल जाती तो सहूलियत मिलने के साथ प्राइवेट वाहनों में धक्का भी नहीं खाना पड़ता। जन प्रतिनिधियों से मांग की गई है।

फूलचंद्र राजभर, गोरखर
...
वर्जन
ग्रामीण रुटों का सर्वे कराया गया है। जहां निगम की सेवाएं बंद या नहीं चल रही हैं, वहां जल्द ही सेवाएं शुरू कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
-आयुष भटनागर, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed