फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transgenders also ran in the marathon

Basti News: मैराथन में ट्रांसजेंडरों ने भी लगाई दौड़

Wed, 24 Jul 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 24 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Transgenders also ran in the marathon
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर रेड रिबन मैराथन का आयोजन हुआ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में दिशा कलस्टर बस्ती की ओर से युवा उत्सव ‘4 की बात’ थीम पर रेड रिबन मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन के दौरान महिला, पुरुष एवं ट्रांसजेंडर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

दौड़ का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरएस दुबे ने हरी झंडी दिखा कर किया। कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कलंक व भेदभाव समाप्त करते हुए ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। कहा कि युवाओं में एचआईवी काफी तेजी से फैल रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए युवाओं को जागरूक होना पड़ेगा। और समझदारी के साथ संयम और वफादारी अपने साथी के प्रति रखना होगा, उन्होंने कहा कि नाको द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1097 पर भी कॉल कर एचआईवी से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने जिला एड्स नियंत्रण समिति एवं जिला स्वास्थ्य समिति का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि युवा उत्सव के माध्यम से खेल-खेल में बच्चों को जागरूक करने का तरीका काफी सराहनीय है। प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश सिंह ने बताया कि रेड रिबन मैराथन एवं रेड रिबन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं प्रथम 05 को सांत्वना पुरस्कार तथा अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र से 25 जुलाई को राजकीय कन्या इंटर कालेज बस्ती के सभागार में दिन में 2 बजे मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed