फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transformers kept in the open can prove fatal

Basti News: जानलेवा साबित हो सकते हैं खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर

Thu, 23 May 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Transformers kept in the open can prove fatal
रुधौली। नगर पंचायत रुधौली में खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर कभी भी बड़ी घटनाओं का सबब बन सकते हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में छोटे-बड़े मिलाकर 35 ट्रांसफाॅर्मर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इनमें से एक भी ट्रांसफाॅर्मर सुरक्षा घेरे में नहीं है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के शांति नगर वार्ड में सीएचसी गेट पर और भानपुर मार्ग पर, गांधीनगर वार्ड में मदरसा रोड पर बालेश्वरी नगर वार्ड में महादेव सिंह मार्ग पर बड़े ट्रांसफॉर्मर खुले में रखे है। इन ट्रांसफॉर्मरो के पास रहने वाले मनोज सोनी, रविंद्र चौधरी, उस्मान अली, रवि जायसवाल आदि ने बताया कि खुले में ट्रांसफार्मर होने के कारण अक्सर घटना का डर बना रहता है विभागीय जिम्मेदारों से कई बार कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।विभाग के अवर अभियंता द्वारा 6 माह पहले ही अपने विभाग को पत्र लिखा गया था लेकिन अब तक इस पर कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है, जरा सोचकर देखिए जब विभागीय जिम्मेदार के द्वारा की गई शिकायत का यह हाल है तो आम उपभोक्ता की शिकायतों का क्या हश्र होता होगा।
विज्ञापन


रुधौली शहरी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा घेरा लगाए जाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है अनुमोदन मिलते ही कार्य करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed