फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transformers are failing in summer... local faults increase as the load increases

Basti News: गर्मी में दगा दे रहे ट्रांसफाॅर्मर...लोड बढ़ते ही बढ़े लोकल फाॅल्ट

Thu, 15 May 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 15 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Transformers are failing in summer... local faults increase as the load increases
बस्ती। भीषण गर्मी में बिजली भी दगा दे रही है। एक सप्ताह से दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए बिजली का इस्तेमाल बढ़ गया है। घरों से लेकर ऑफिस, शोरूम, मार्ट, दुकान हर जगह कूलर, पंखे के साथ लगातार एसी भी चला रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड बढ़ने से जगह-जगह लोकल फाॅल्ट की समस्या आ रही है। अक्सर कोई न कोई ट्रांसफाॅर्मर जल जा रहा है। इसे ठीक करने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार से बुधवार के बीच 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर करीब 12 बाद कटाैती हुई। बताया जा रहा है कि लोड बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर जवाब दे जा रहे हैं, जिसे बचाने के लिए लोड शेडिंग करनी पड़ रही है। वहीं तकनीकी खराबी आने पर भी लोकल फॉल्ट हो रहे हैं। इसे ठीक करने में घंटों लग जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपकेंद्र से शटडाउन लेने के दौरान कई मोहल्ले बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। मंगलवार की रात रौता उपकेंद्र से संचालित मालवीय मार्ग का एक ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया। इसकी वजह से रात नौ बजे बिजली कट गई। पिकौरा बख्श, दत्तूराय, पिकौरा शिवगुलाम, मंगला कॉलोनी, रंजीत कॉलोनी समेत आधा दर्जन मोहल्लों में तीन घंटे तक बिजली नहीं रही। रात 11 बजे के बाद बिजली नसीब हुई। इसी तरह गांधीनगर, आवास विकास, कटरा, पुरानी बस्ती क्षेत्र में भी लोकल फाॅल्ट से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed