{"_id":"6956d30774e5fdb8aa08f224","slug":"transformer-failure-power-supply-disruption-basti-news-c-207-1-bst1006-150481-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रांसफार्मर खराब, बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रांसफार्मर खराब, बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी
विज्ञापन
बभनान उपकेंद्र पर बंद पड़ा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर।
बस्ती। बभनान उपकेंद्र पर लगे 10 एमबीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई है। चर्चा है कि ट्रांसफार्मर में एक दिन पहले जल गया है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। संदेह के आधार पर विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
बृहस्पतिवार को हर्रैया डिवीजन के एक्सईएन अजय मौर्या टीम के साथ उपकेंद्र पहुंचे। जांच पड़ताल में लीकेज और पैकिंग पुराना होने का मामला पकड़ में आया है। जबकि उपकेंद्र से संबंधित अवर अभियंता ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के समय मौजूद नहीं थे।
बता दें कि बुधवार को बभनान उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर अचानक काम करना बंद कर दिया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आनन-फानन तकनीकी टीम पहुंची। उपकेंद्र पर लगे दूसरे दस एमवीए के ट्रांसफार्मर से बारी-बारी से फीडरों को जोड़कर किसी तरह आपूर्ति बहाल रखी गई है। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े गांवों और कस्बों में आपूर्ति अनियमित हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर के मरम्मत में स्थानीय जिम्मेदारों ने सजगता नहीं दिखाई। इस वजह से ट्रांसफार्मर काम करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। एक्सईएन अजय मौर्या ने बताया कि अभी ट्रांसफार्मर फुंकने की पुष्टि नहीं हो पाई है। संबंधित 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर काफी पुराना है। पैकिंग भी पुरानी हो चुकी है। लीकेज की समस्या पकड़ में आई है। संबंधित ट्रांसफार्मर ओवरहालिंग के लिए पहले से ही प्रस्तावित है। विभाग का प्रयास है कि इसे ठंड के सीजन में मरम्मत करके ठीक कर दिया जाए। ताकि गर्मी में कोई दिक्कत न आने पाए।
जानकारों का कहना है कि यदि नियमित निगरानी होती तो स्थानीय स्तर पर उपकेंद्र पर तैनात जिम्मेदार ट्रांसफार्मर के यांत्रिक खराबी से पहले से ही अवगत हो जाते। आवश्यक कदम उठने के बाद यह नौबत नहीं आती। इसमें लापरवाही का मामला भी सामने आ रहा है। हालांकि उच्चाधिकारी अभी इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि तकनीकी टीम के जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। एक्सईएन हर्रैया ने अगले दिन बभनान पहुंचकर बंद पड़े ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया।
खोदाई करवाकर कुछ केबिलों को ठीक करने का प्रयास किया गया। लेकिन, ट्रांसफार्मर को चालू करने में सफलता नहीं मिल पाई। उपकेंद्र के अवर अभियंता राजकिशोर केशर सिंह ने बताया कि उनके पिता की अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह घर चले आए हैं। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बताया कि बभनान टाउन एरिया में दूसरे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की मदद से साढ़े 21 घंटे विद्युत सप्लाई दी जा रही है। वहीं पैकोलिया, गौर व वेदीपुर फीडर से जुड़े गांवों में चार-चार घंटे की कटौती करके आपूर्ति की जा रही है।
आठ दिन पहले अमारी बाजार में जल गया था ट्रांसफार्मर : हर्रैया थाना क्षेत्र के अमारी बाजार में आठ दिन पहले रात में 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफाॅर्मर धूं-धूं कर जल गया। आग की लपटे इतनी ऊंचाई तक उठी कि आसपास रहने वालों में भगदड़ मच गई थी। आनन- फानन फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया गया कि संबंधित ट्रांसफार्मर में तेल की कमी के कारण आग लगी थी। हालांकि विभागीय जांच में ट्रांसफार्मर फूंकने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।