फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   transfer posting related news in health dept.

लापरवाही के आरोप में स्थानांतरण, फिर संबद्ध

Tue, 04 Oct 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
transfer posting related news in health dept.
लापरवाही के आरोप में स्थानांतरण, फिर संबद्ध
विज्ञापन

- तीन संबद्ध कर्मियों को सीएमओ ने की मूल तैनाती स्थल पर वापसी
- कार्य की अधिकता दिखाकर सीएमओ ने बनाई स्थानांतरित लिपिक की संबद्धता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम (नेशनल हेल्थ रूलर) के एक वरिष्ठ लिपिक पर लापरवाही व तमाम अनियमितता के आरोप लगे। इसे लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने इस निर्देश का पालन किया जरूर, और तत्काल उसे हटा दिया, मगर स्थानांतरण के बाद वहीं संबद्ध कर दिया है।
इसके लिए सीएमओ ने नया तरीका अपनाया है। संबंधित लिपिक को अपने स्थान पर बनाए रखने के लिए कार्य की अधिकता दिखाकर उसे एनएचएम के कार्य देखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य समिति की बैठक में सप्ताह भर पहले एनएचएम के वरिष्ठ लिपिक पर अनियमितता व लापरवाही के आरोप की पुष्टि के बाद डीएम ने तत्काल उसे हटाने का निर्देश दिया। सीएमओ आरपी मिश्र ने संबंधित लिपिक को हटाकर उसके स्थान पर परशुरामपुर में तैनात वरिष्ठ लिपिक को एनएचएम की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के बाद लिपिक ने स्थानांतरण को रोकवाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर चार्ज देने में आनाकानी की। इधर सीएमओ ने एक पत्र जारी कर कहा कि अमरौली सुमाली में स्थानांतरित लिपिक को कार्य की अधिकता देखते हुए एनएचएम के सभी कार्यों के लिए सहयोग करने का आदेश दिया गया है।

एनएचएम के वरिष्ठ लिपिक को संबद्ध नहीं किया गया है बल्कि कुछ दिनों के लिए एनएचएम के संपूर्ण कार्य में सहयोग के लिए लगाया गया है। रही उनकी लापरवाही की बात तो इसके पीछे क्या कारण था वही जाने, मगर अब उनसे एनएचएम का अतिरिक्त कार्य भी लिया जाएगा। नए लिपिक की वहां तैनाती है, यदि पूर्व लिपिक ने चार्ज नहीं दिया है तो उसे तत्काल दिलवा दिया जाएगा। अन्य संबद्ध लिपिकों को उनके तैनाती स्थल पर वापस कर दिया गया है।
- डॉ. आरपी मिश्र, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed