फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   transfared 10 SI

दस थानेदारों का तबादला

Sun, 14 Nov 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
transfared 10 SI
दस थानेदारों का तबादला
विज्ञापन

- 10 निरीक्षक सहित 16 का हुआ तबादला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में रविवार को दस निरीक्षकों समेत 16 दारोगाओं का तबादला कर दिया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने देर शाम तबादले का आदेश जारी कर दिया, जिसके अनुसार दस थानेदार बदले गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक विजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक हर्रैया बनाया गया है। हर्रैया से निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी को पुलिस लाइन, निरीक्षक आलोक सोनी अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना परशुरामपुर, अवधेश कुमार राज प्रभारी निरीक्षक थाना परसरामपुर से पुलिस लाइन, मृत्युंजय पाठक प्रभारी निरीक्षक एसओजी से प्रभारी निरीक्षक थाना नगर, ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल पुरानी बस्ती से बनाए गए प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा बनाए गए हैं। पुलिस लाइन से संबंद्ध चल रहे शैलेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना रुधौली, रुधौली से संजय कुमार मिश्र को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन से राधेश्याम राय को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है। मुंडेरवा के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर को प्रभारी आईजीआरएस बनाया गया है। उप निरीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव थाना छावनी से थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती, उमा शंकर तिवारी थाना सोनहा से थानाध्यक्ष लालगंज, विनय कुमार सिंह प्रभारी चौकी घघौवा से थानाध्यक्ष वाल्टरगंज, दुर्ग विजय थानाध्यक्ष वाल्टरगंज से प्रभारी सर्विलांस, थानाध्यक्ष नगर बाबूलाल को प्रभारी अपराध शाखा व थानाध्यक्ष लालगंज रोहित कुमार उपाध्याय को थानाध्यक्ष छावनी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed