फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   training given to masons

Basti News: राजमिस्त्रियों को दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 09 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
training given to masons
बस्ती। सांऊघाट के ग्राम पंचायत कोड़रा के पंचायत भवन में ब्लाक क्षेत्र के राजमिस्त्रियों को तीन दिवसीय मौखिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण का शुभारंभ एडीओ पंचायत नंदलालराम ने किया। स्वच्छता अभियान के तहत राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षक कंसल्टिंग इंजीनियर कंचन गुप्ता ने पहले दिन मौखिक के साथ गांव में ले जाकर प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया। राजमिस्त्रियों को सामुदायिक शोकपिट, कम्पोस्ट पिट, नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट, सिल्ट कैचर, फिल्टर चैंबर एवं सीमेंटेड कचरा पात्र बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक कंचन गुप्ता ने बताया कि ये प्रशिक्षण बुधवार तक अनवरत चलता रहेगा। जिसमें कुल 102 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम सचिव अशोक कुमार गौतम, खंड प्रेरक अभिषेक कुमार, शशिकला, विकास चौधरी, आज्ञाराम, रामसरन, नितराम, काशीराम, रमेशचन्द,राजमंगल, श्रीप्रकाश, रामजीत चौधरी,रामचेत, जगदीश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed