{"_id":"62965cbd539e1d47d368b3be","slug":"trainer-not-appoint-basti-news-gkp4388210160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स केंद्र पर नहीं हो पा रही है प्रशिक्षक की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स केंद्र पर नहीं हो पा रही है प्रशिक्षक की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो बार आवेदन आमंत्रित करने के बावजूद नहीं मिला प्रशिक्षक
- ओलंपिक स्तर के प्रशिक्षण की उम्मीदों पर फिर रहा है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। केंद्र सरकार ने जिले में खेलो इंडिया के तहत एथलेटिक्स केंद्र खोलने की अनुमति दी है। केंद्र पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षक की तैनाती की जानी है। इसके लिए खेल विभाग दो बार आवेदन आमंत्रित कर चुका है। लेकिन कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। ऐसे में एथलेटिक्स केंद्र से प्रशिक्षण देने की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
खेलो इंडिया के तहत स्थापित होने वाले एथलेटिक्स केंद्र से खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर का प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। इसे जनपद में स्थापित करने की अनुमति केंद्र सरकार ने जुलाई 2021 में दी थी। यह केंद्र जिले में मौजूद एथलेटिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के अलावा उनकी क्षमता का आकलन भी करेगा। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मई के पहले हफ्ते से एथलेटिक्स का प्रशिक्षण शुरु होना था। केंद्र पर प्रशिक्षक के रुप में पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी, वरिष्ठ राष्ट्रीय पदक विजेता को नियुक्त किया जाना था। लेकिन प्रशिक्षक पद पर आवेदन न आने से खिलाड़ियों में निराशा है।
------------------
प्रशिक्षक के लिए नहीं आए कोई आवेदन
- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षक की तैनाती के लिए दो बार आवेदन मांग जा चुका है। प्रशिक्षक तैनाती के लिए तीसरी बार आवेदन खेल निदेशालय की ओर से मांगा गया है। उम्मीद है जल्द ही प्रशिक्षक की नियुक्ति करके प्रशिक्षण शुरु करा दिया जाएगा।