{"_id":"6a627346cd2c26567d021df3","slug":"train-delays-continue-passengers-in-distress-basti-news-c-207-1-bst1013-162923-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री बेहाल
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती स्टेशन से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब आठ घंटे देरी से संचालित हुई।
रेलवे के अनुसार, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का बस्ती स्टेशन पर निर्धारित आगमन समय शाम 4:11 बजे था लेकिन इसके रात 12:15 बजे के बाद पहुंचने की संभावना जताई गई। ऐसे में इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को आधी रात तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। गर्मी और मच्छरों के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
इसके अलावा दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल छह घंटे, अमृतसर स्पेशल पांच घंटे, जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, राप्तीसागर सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस तीन घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ डाउन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तथा अयोध्या-भटनी मेमू पैसेंजर एक घंटे की देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहीं यात्री श्वेता ने बताया कि वह शाम साढ़े तीन बजे बच्चों और सामान के साथ स्टेशन पहुंच गई थीं, लेकिन ट्रेन रात 12 बजे के बाद आने की सूचना मिली। ऐसे में उन्हें गर्मी और मच्छरों के बीच घंटों इंतजार करना पड़ा।
यात्री इमरान अहमद ने कहा कि ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो रही है। समय पर गंतव्य तक न पहुंचने के कारण खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाओं में भी दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि ट्रेनें निर्धारित समय से चलें तो यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।