{"_id":"63f8a6b658e54d23bf0922b6","slug":"train-cancild-i-traveling-basti-news-c-7-1-65410-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 15 ट्रेनें निरस्त, यात्री ढूंढ रहे दूसरे साधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 15 ट्रेनें निरस्त, यात्री ढूंढ रहे दूसरे साधन
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की बढ़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ के मल्हौर से डालीगंज के बीच नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। इसके चलते जिला मुख्यालय से लखनऊ जाने वाली 15 ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। इससे प्रतिदिन स्टेशन पर बने पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए यात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही। होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के बीच ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में यात्री अपने लिए दूसरे साधनों की तलाश कर रहे हैं।
बस्ती रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली लगभग 15 ट्रेनें व बभनान स्टेशन पर चार ट्रेनें निरस्त चल रही हैं।बस्ती स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद नसीम अहमद ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है, उसमें भीड़ बढ़ गई है। सुबह शाम पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों के संबंध में जानकारी को लेकर भीड़ लगी रहती है। स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के संबंध में हर सूचनाएं अपडेट की जा रही हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए मल्हौर से डालीगंज लखनऊ की बीच नई रेलवे लाइन का कार्य कराया जा रहा है। इसी की वजह से कुछ ट्रेनों को रेलवे बोर्ड के आदेश से निरस्त किया गया है। यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए निरस्त चल रही ट्रेनों के बारे में हर संभव सूचनाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
शहर के बैरिहवा मोहल्ला निवासी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को तत्काल में मथुरा जाने के लिए बस्ती रेलवे स्टेशन गया तो पता चला कि छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त है। इससे मजबूर होकर यात्रा रद्द करनी पड़ी। बभनान कस्बे के शुभम जायसवाल ने बताया कि बभनान रेलवे स्टेशन पर कुछ ही एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है, जिसमें अधिकतर ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों में आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे से पर्याप्त संख्या में परिवहन निगम की बसों की सुविधा भी नहीं है।
तेलियाडीह गांव कि अनुराधा ने बताया कि कानपुर जाने के लिए टिकट बुक कराया था, लेकिन अचानक ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रा प्रभावित हो गई। अब मजबूर होकर रोडवेज बस का सहारा लेना पड़ रहा है। इस तरह से सफर करने पर समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
-- -- -- --
बस्ती रेलवे स्टेशन से ये ट्रेनें चल रही हैं निरस्त
गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, गोमती नगर एक्सप्रेस, छपरा कचहरी एक्सप्रेस, छपरा मथुरा एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, लखनऊ गोरखपुर एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर साबरमती एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस, मथुरा छपरा एक्सप्रेस, लखनऊ गोरखपुर एक्सप्रेस।
बभनान स्टेशन से निरस्त होने वाली ट्रेनें
लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त हैं।