फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trailer hits bus, passenger dies

Basti News: बस को ट्रेलर ने मारी ठोकर, यात्री की मौत

Wed, 24 Jul 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 24 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Trailer hits bus, passenger dies
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विक्रमजोत कस्बे के पास मंगलवार की सुबह करीब चार बजे सवारी उतार रही परिवहन निगम की उन्नाव डीपो बस को पीछे से तेज रफ्तार आ रही ट्रेलर ने जोरदार ठोकर मार दिया । ठोकर इतनी तेज हुई कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । दुर्घटना में बस से उतर रहे कस्बा निवासी कपड़ा व्यवसाई परमेश्वर दयाल 45 पुत्र दयानन्द गम्भीर रूप से घायल हो गये। एम्बुलेंस की मदद से घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां घायल की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर दर्शन नगर अयोध्या के लिये रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों को हाइवे किनारे करा कर यातायात दुरुस्त कराया गया। ट्रेलर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि कपड़ा व्यवसाई परमेश्वर यात्रा पर निकले थे और मंगलवार को वापस घर आ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी ज्योति, एक पुत्री हर्षिता दो पुत्र तेजस व लक्ष्य हैं जो कि पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed