फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders will agitate

सड़क निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे व्यापारी

Wed, 03 Feb 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Traders will agitate
बैठक में मौजूद व्यापारी। - फोटो : BASTI
सड़क निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे व्यापारी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की एक बैठक जिला मंत्री प्रभात सोनी उर्फ आर्यन के मंगल बाजार स्थित कार्यस्थल पर हुई। इसमें पांडेय बाजार के समीप बरदहिया चौराहे से बांसी चुंगी होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे तक की खस्ताहाल सड़क पर चिंता जताई गई। सड़क के अलावा चौराहे पर फ्लाई ओवर निर्माण के लिए संगठन ने आठ फरवरी को धरना-प्रदर्शन की घोषणा की। व्यापारी नेताओं ने कहा कि इस बार यदि प्रशासन ने बात नहीं सुनी तो संगठन प्रतिदिन एक घंटे का आंदोलन करेगा।

संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि विकास की पहली सीढ़ी अच्छी और मजबूत सड़क होती है। विकास की बात करने वालों को यह सुविधा प्रदान करनी ही होगी। संगठन अब और चुप नहीं बैठेगा, आरपार की लड़ाई होगी। कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज सिंह बघेल, दिनेश जायसवाल, अनिल गुप्ता ने कहा कि आम नागरिकों सहित व्यापारियों और व्यापारी संगठनों ने कई बार सड़क निर्माण और फ्लाईओवर की मांग की है। उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा, दिनेश सिंह, मनीष गुप्ता, करुणा सिंह उर्फ केके सिंह ने कहा कि सड़क के दोनों किनारों पर स्थित व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। यहां स्थित स्कूल व कालेज के छात्र छात्राओं को आवागमन में समस्या उठानी पड़ रही है। जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता उर्फ बंटी, अरशद जावेद, संदीप गुप्ता, आनंद कुमार उर्फ भोला, प्रेम कुमार उर्फ मोनू, जिला मंत्री प्रभात सोनी उर्फ आर्यन, डब्बू श्रीवास्तव ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed