फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders should vote first, then refreshment: DM

व्यापारी समाज पहले करे मतदान, फिर जलपान: डीएम

Tue, 22 Feb 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Traders should vote first, then refreshment: DM
मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करतीं डीएम सौम्या अग्रवाल। - फोटो : BASTI
व्यापारी पहले करें मतदान, फिर जलपान : डीएम
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता पर दक्षिण दरवाजा पर हुई नुक्कड़ सभा
बस्त्ती। व्यापारी समाज के लोग जागरुक नागरिक हैं। ऐसे में वह पहले मतदान करें फिर जलपान। मतदान हमारा अधिकार है, अपने इस अधिकार का उपयोग प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए। यह कहना है जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल का। वह उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से दक्षिण दरवाजा चौराहा पर मतदाता जागरुकता को लेकर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रही थीं।
सभा के बाद डीएम ने उपस्थित व्यापारियों व आमजन को मतदान की शपथ दिलाई। स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया ने कहा कि प्रशासन को जनपद के मतदाताओं पर पूर्ण विश्वास है कि वे डीएम व पूरे तंत्र के प्रयासों को सफल बनाते हुए तीन मार्च को मतदान में पूरी हिस्सेदारी, भागीदारी एवं साझेदारी करके जिले का नाम रोशन करेंगे। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने मतदान से देश और प्रदेश का भाग्य बनता है। पार्टी कोई हो, प्रत्याशी कोई भी हो, वोट किसे देना है यह आपका अधिकार है परंतु वोट अवश्य देना है।
विज्ञापन

नुक्कड़ सभा में कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने व्यापारियों का आह्वान किया कि वे खुद मतदान करें और लोगों को मतदान केंद्र तक ले जाकर वोट डलवाएं। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, ईओ अखिलेश त्रिपाठी, वाणिज्य कर अधिकारी योगेंद्र श्रीवास्तव के अलावा व्यापारी अनिल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, नसीम खान, अरशद जावेद, आनंद कुमार उर्फ भोला, संजय गुप्ता उर्फ बंटी, गणेश गुप्ता, इसहाक अहमद खान, संगठन मंत्री अरशद जावेद, आनंद कुमार उर्फ भोला, संजय गुप्ता, गणेश गुप्ता, राजेश्वर वर्मा, मंगल सिंह, नगर उपाध्यक्ष इसहाक अहमद, मो. सैफ, धर्मेंद्र आजाद, मो. आबिद, अमरदीप पांडेय, सूरज सोनी, सूरज गुप्ता, हनुमंत गुप्ता, मो. साहिल, आकाश सोनी, राजेश सोनी, सनी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed