फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders raised the demand for railway overbridge, submitted memorandum

Basti News: व्यापारियों ने उठाई रेलवे ओवरब्रिज की मांग, सौंपा ज्ञापन

Sat, 31 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 31 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Traders raised the demand for railway overbridge, submitted memorandum
बस्ती। पूर्वाेत्तर रेलवे के बस्ती-ओड़वारा के मध्य समपार संख्या 198 बी पर टू लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण शुरू कराने के लिए विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष स्वामी उर्फ कल्लू बाबा ने ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे छह सूत्रीय ज्ञापन में दुर्घटना बहुल क्षेत्र पालिटेक्निक चौराहा और पटेल चौक पर फ्लाईओवर की मांग की गई है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में बंद वाटर एटीएम को शुरू कराने, लाइसेंस मदों का दोबारा सर्वे स्थगित कर व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न रोकने की मांग की गई है। व्यापारी नेताओं ने नारंग रोड रेलवे क्रॉसिंग से जिगिना चौराहा मार्ग पर घरसोहिया पुरानी बस्ती क्षेत्र में मरियम हास्पिटल से सेंटजोसेफ स्कूल तक जर्जर हो चुकी सड़क का निर्माण कराने की मांग उठाई। इस दौरान इष्टदेव पांडेय, रियाज अहमद, चंद्रपाल चौधरी, जानू गुप्ता, राजू चौहान, नरेंद्र श्रीवास्तव, दीपू शर्मा, रवि पासवान, इरफान, राजन सोनी, विवेकानंद शुक्ल, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed