फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders demonstrated for road construction

सड़क निर्माण के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Feb 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated for road construction
सड़क निर्माण के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र में सड़कों की दयनीय दशा से नाराज नागरिकों और व्यापारियों ने उप्र आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त की अगुवाई में पांडेय बाजार के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। उसके बाद पांडेय बाजार चौराहे पर धरने पर बैठ गए।
बाद में स्थिति की जानकारी होते ही तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे। व्यापारियों से बातचीत के बाद उन्होंने समस्या के निदान का आश्वासन दिया। तीन मांगों का ज्ञापन देकर लोगों ने धरना समाप्त किया। व्यापारियों ने कहा कि उनकी मांगों को जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने हमेशा ही अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं, किसानों, मजदूरों सहित व्यापारी परेशान हैं। यहां की स्थिति के चलते कोई इस रास्ते पर नहीं आना चाहता, जिससे व्यापार चौपट हो गया है। यही स्थिति त्रिदेव मंदिर से बृज तक की सड़क की है। धरने से पहले बड़ी संख्या में व्यापारी संजय कॉलोनी में स्थित शिरडी साईं मंदिर पर एकत्र हुए। व्यापारी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए पांडेय बाजार पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज सिंह बघेल, दिनेश जायसवाल, अनिल कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अतुल मिश्रा, करुणा सिंह, अरशद जावेद, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed