फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tractor-trolley was carrying bricks

Basti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ढो रही थी ईंट, सीजकर लगाया 61 हजार का जुर्माना

Thu, 28 Sep 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley was carrying bricks
कृषि यंत्रों के व्यावसायिक प्रयोग को रोकने के लिए शुरू हुआ अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने कप्तानगंज नगर पंचायत के पास ईंट लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर सीज कर दिया है। ट्रॉली पर 37 सौ ईंटें लदी थीं। 61 हजार 357 रुपये जुर्माना लगाते हुए एआरटीओ ने बताया कि बिना अनुमति कृषि यंत्रों का व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, जिले में 32 हजार 421 ट्रैक्टर-ट्रॉली कृषि कार्य के लिए पंजीकृत हैं। इनमें अधिकतर ईंट भट्ठों, टेंट हाउस, बिल्डिंग मैटीरियल, मिट्टी व बालू की ढुलाई के साथ अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। एआरटीओ ने बताया कि आए दिन शिकायतें मिल रही हैं कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का धड़ल्ले से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। इससे हादसे हो रहे हैं। यह यातायात सुरक्षा में खतरा बने हुए हैं। इसलिए सघन जांच अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

...
70 फीसदी वाहनों पर गायब हैं नंबर प्लेट
परिवहन विभाग के अनुसार, जिले में करीब 70 फीसदी यानी कि 21 हजार से अधिक ट्रैक्टरों से नंबर प्लेट गायब हैं। खेत से लेकर बाजार तक यह ट्रैक्टर उपयोग में लाए जा रहे हैं। इस तरह के ट्रैक्टर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा अलावा शहर के मूड़घाट व पटेल चौक के पास आसानी से देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed