फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tractor snatched from shopkeeper by fraud, case registered

Basti News: धोखाधड़ी कर दुकानदार से हड़प लिया ट्रैक्टर, केस दर्ज

Sun, 17 Dec 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tractor snatched from shopkeeper by fraud, case registered
बस्ती। शहर के बड़ेवन स्थित एक ट्रैक्टर फर्म से एक युवक ने झांसा देकर ट्रैक्टर लिया। परशुरामपुर निवासी युवक से जब एक माह बाद दुकान मालिक ने बकाया मांगा तो वह न तो बकाया दे रहा है और न ट्रैक्टर वापस करने को तैयार है। ट्रैक्टर फर्म के प्रोपराइटर विकास वर्मा निवासी लालापुर थाना अकबरपुर कोतवाली जनपद आंबेडकर ने परशुरामपुर के परसहवा निवासी अमित कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओ ंमें केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर फर्म के प्रबंधक विकास वर्मा के मुताबिक नवंबर में परसहवा गांव निवासी अमित कुमार कंपनी पर आए। उन्होंने 7.20 लाख रुपये की ट्रैक्टर को पसंद किया। अमित ने सहमति पत्र भर कर 5100 रुपये जमा कर गाड़ी ले लिया। उन्होंने बकाया भेजने का आश्वासन भी दिया था। 22 नवंबर को जब बातचीत के बाद अमित ने रुपये देने की शर्त मान ली तो वर्मा ने किसी को धन प्राप्त करने के लिए गांव पर भेजा। जहां जब उनसे शेष बचे 7.15 लाख रुपये मांगा गया तो अमित गाली देने लगा। जान से मारने की धमकी देते हुए दोबारा न आने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed