फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tracter trally turned -4 injurd

हाइवे पर ट्राली पलटने से चालक सहित चार लोग गंभीर

Wed, 09 Mar 2022 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
tracter trally turned -4 injurd
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, गंभीर रूप से चालक सहित चार घायल
विज्ञापन

महराजगंज/छावनी। फोरलेन पर छावनी थाने के बबुरहवा के निकट टेंट का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

छावनी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के जब्बार अली के घर मंगलवार को शादी समारोह था। शादी के लिए टेंट का सामान लेने के लिए एक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव के लोग और कुछ रिश्तेदार हर्रैया कस्बे में गए थे। वहां से टेंट का सामान लादकर सभी लोग घर वापस जा रहे थे। जैसे ही ये लोग छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा फ्लाईओवर को पार कर क्रॉसिंग से रामगढ़ जाने के लिए मुड़े तभी विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया। उससे बचाने के चक्कर में ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में इस्माल (19), आरिफ (20) निवासी गूंजनपुर मनकापुर गोंडा और समीर (22) निवासी रामगढ़ थाना छावनी, फईम (23) हर्रैया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को किनारे हटवाया। सूचना पर घायलों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर है। एनएचएआई के सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि बड़ी घटना होने से बच गई। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed