{"_id":"649601f264a5b424560ed217","slug":"township-power-supply-basti-news-c-207-1-sgkp1004-298-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ...तो बारिश में बिना बिजली रात गुजारेंगे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ...तो बारिश में बिना बिजली रात गुजारेंगे उपभोक्ता
Sat, 24 Jun 2023 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उमस भरी गर्मी से आमजन बेहाल है। संसाधनों की कमी से जूझ रहा बिजली निगम निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने में नाकाम साबित हो रहा है। अब मानसून दस्तक देने वाला है। आंधी-बारिश के चलते लाइन में फाल्ट के मामले बढ़ जाते हैं, जिसे रोकने के लिए बिजली निगम की तैयारी नाकाफी है। सूत्र बताते हैं कि संसाधनों की कमी से जूझ रहे उपकेंद्रों में इंसुलेटर और क्लंप तक नहीं हैं। जबकि बारिश के दौरान इंसुलेटर बर्स्ट होने के मामले ज्यादा आते हैं।
बारिश के मौसम में तेज हवाएं बिजली आपूर्ति में बाधा बनती हैं। ग्रामीण इलाकों की कौन कहे, शहरी क्षेत्र में भी पांच से 10 घंटे तक आपूर्ति ठप हो जाती है। बारिश के दौरान इंसुलेटर और ट्रांसफार्मर में अधिक खराबी आती है। इस खराबी को समय से दूर कर शीघ्र आपूर्ति बहाल करने के लिए उपकरणों की जरूरत पड़ती है। जानकार बताते हैं कि विजली निगम के स्टोर में अधिकतर उपकरण नहीं हैं। ऐसे में बारिश के दौरान सामान्य फाल्ट को भी दूर करने में मशक्कत करनी पड़ेगी।
खंभे और तारों के बीच लगने वाले इंसुलेटर तक की व्यवस्था नहीं है। सूत्र बताते हैं कि बिजली स्टोर में एक भी इंसुलेटर और क्लंप नहीं है। ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने के लिए बेकेलाइट स्ट्रीप भी नहीं है।
विज्ञापन
-- -
इन जरूरी उपकरणों की है कमी
बेकेलाइट स्ट्रीप-
ट्रांसफार्मर और 11 केवी तारों को आपस में जोड़ने वाली कार्बन की एक पट्टी होती है। यह ट्रांसफार्मर को जलने से बचाती है।
फ्यूज वायर- ट्रांसफार्मर और एलटी लाइन के बीच लगाए जाने वाला महीन तार, जो फाल्ट होने पर आपूर्ति रोकने का काम करता है।
एलटी केबल-
ट्रांसफार्मर से एलटी लाइन को जोड़ने वाला केबल।
एलटी स्टड- तारों को ट्रांसफार्मर से जोड़ने वाला धातु का नट बोल्ट।
लग्स- ट्रांसफार्मर और तारों के बीच लगाया जाने वाला धातु का टुकड़ा।
ब्रीदर- पावर ट्रांसफार्मर के तेज में नमी को रोकता है।
जेड क्लंप-
ट्रांसफार्मर पर लगाई जाने वाली धातु की पट्टी।
टॉग टेस्टर- एक यंत्र, जो करंट के फ्लो को बैलेंस करने के काम आता है।
मेगर- आपूर्ति केबल की खामियों का पता करने वाला यंत्र।
आर्किंग हॉर्न-
बिजली गिरने पर ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षा प्रदान करता है।
-- -
- यह सामान विकेंद्रीकृत सामग्री के तहत आते हैं। स्टोर उपकेंद्रों को यह सामान आपूर्ति नहीं करता है। वितरण खंड अधिकारियों की मांग पर विभाग इनकी खरीद कर उपलब्ध कराता है। -मनीराम यादव, अधिशासी अभियंता स्टोर