फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   torm disturbed people

आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली प्रभावित

Mon, 14 May 2018 11:35 PM IST
basti
basti Updated Mon, 14 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
torm disturbed people
दुबौलिया में उखड़ा पेड़। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

दिन भर तेज धूप के बाद देर रात अचानक तेज आंधी पानी से जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। धूल भरी आंधी के बाद मूसलाधार बारिश से जहां यातायात ठहर गया, वहीं, विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। देर तक ठप हुई आपूर्ति सुबह छह बजे बहाल हुई। हालांकि, अब भी आधा शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित है। विद्युत निगम के मुताबिक कई स्थानों पर तेज आंधी के चलते तार व खंभे टूट गए। यही नहीं पेड़ों के गिरने से भी विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। 

शहर में नौ घंटे आपूर्ति बाधित 
शहरी क्षेत्र में आंधी पानी ने जहां करीब चार लाख का चूना लगाया वहीं पुरानी बस्ती उपकेंद्र क्षेत्र में तीन खंभे, पांच सौ मीटर तार व डैमेज हो गए। इसके चलते करीब नौ घंटे आपूर्ति बाधित रही। दो क्षेत्र में बांटे गए विद्युत वितरण उपकेंद्रों के उपखंड अधिकारी टाउन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 33 केवीए उपकेंद्र पुरानी बस्ती क्षेत्र में चइयाबारी, पांडेय बाजार सहित कई स्थानों पर छिटपुट तार टूट गए, जबकि तीन स्थानों पर खंभे जमीन पर गिर पड़े। इसी प्रकार एसडीओ अमहट मनोज कुमार यादव ने बताया कि 33 हजार के चार इंसुलेटर पंक्चर हो गए थे, जबकि कुछ स्थानों पर तार टूटा था। इसे सुबह साढ़े नौ बजे तक दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अब सब कुछ सामान्य है।  
विज्ञापन

कई जगह शादी में मची भगदड़ 
मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार देर रात आए आंधी पानी से जहां बिजली सेवा प्रभावित हुई है। वहीं, कई स्थानों पर शादी समारोह में भगदड़ मच गई। कई स्थानों पर तो आंधी के समय अगवानी की तैयारी चल रही थी, लेकिन आंधी के बाद पानी ने उसमें खलल डाल दिया। तेज हवाओं के चलते मुंडेरवा में कई स्थानों पर तार और खंभे गिर गए, जिससे छह फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई, जो सोमवार को देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। आंधी और पानी के बाद कस्बे सहित आसपास के इलाकों में पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार तेज आँधी पानी से जानमाल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ, मगर चौबाह विद्युत फीडर से नगर बाजार,  मंझरिया, बकैनिया, बरवनिया, नचना, मरवटिया, पोखरा बाजार, धुसुरिया समेत तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति ठप हो गई। आंधी-पानी ने आम फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र के तमाम आम के बागों में फल गिर गए।


गांवों में घर उजड़े तो पेड़ धराशायी



बस्ती। 
आंधी-पानी ने रविवार रात में जमकर कहर ढाया। गरीबों के टीनशेड उजड़ गए तो सैकड़ों की संख्या में पेड़ धराशायी हो गए। बिजली के तारों पर डालें गिरने और पोल टूटने से आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। सोमवार देर शाम तक कई गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।  
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक देर रात आए आंधी-पानी से पूरे इलाके तबाही मच गई। नगर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के अमरीश सिंह का टीन शेड उड़ गया और दीवारें भी दरक गईं। पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलघाट बाजार एलबी वर्मा का टीन उड़ गया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र बनकटा गांव के अंकित का भी टीन शेड और झोपड़ी गिर गई। तेज आंधी के चलते कप्तानगंज से पगार मार्ग पर ख़िरीहवा गांव के श्रीराम चौधरी का पेड़ जड़ से उखड़ कर कप्तानगंज से पगार मार्ग पर गिर गया। इससे दिनभर राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने से कई गांव में स्कूली बस नहीं जा सकी। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई। महराजगंज फीडर से जुड़े 50 गांव में आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली कर्मियों के मुताबिक नजदीकी गांवों में कई जगहों पर तार टूट गए हैं। आपूर्ति बहाल होने में अभी दो दिन का समय लग सकता है।
सल्टौआ में बिजली की सप्लाई बंद है। तेज लगन होने के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। अधिकांश गांवों में बारात पहुंच चुकी थी और द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी कि बरसात और आंधी आने से व्यवस्था चौपट हो गई। इधर-उधर जाकर लोगों को अपना सिर छुपाना पड़ा।  बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली व्यवस्था को बहाल करने में लग गए हैं। मुंडेरवा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शादी ब्याह वाले घरों  को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अगवानी कार्यक्रम हो ही रहा था कि तेज आंधी-पानी से व्यवस्था बिगड़ गई। मेन सप्लाई का तार टूट जाने से  मुंडेरवा सहित छह फीडरों की बिजली सप्लाई सोमवार शाम तक बंद रही। इससे मोटर और आरओ न चलने के कारण पीने के पानी की समस्या हुई। वहीं, गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाने से मुंडेरवा, किठिऊरी और  जगदीशपुर के कुछ हिस्सों से मिलकर बघने मुंडेरवा कस्बे की जल निकासी  की पहले बरसात के पानी से ही कस्बे में पानी लग गया। हियुवा नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल, अंशू पांडेय, सभाजीत भट्ट, सच्चिता नन्द तिवारी, रामकृपाल चौधरी आदि ने तीनों ग्राम सभाओं के प्रधानों से पानी निकासी समस्या का समाधान की मांग की है। 

स्कूल भवन पर गिरा पेड़ 
गौर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार रात आंधी-पानी में गौर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेंगरहा पर आम का पेड़ गिर जाने से सोमवार को पठन-पाठन कार्य पूरी तरह से ठप रहा। डेंगरहा प्रधान प्रतिनिधि बब्बू खान ने बताया कि विद्यालय भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई है। जब तक विद्यालय का मरम्मत कार्य व आम का पेड़ नहीं हटाया जाएगा। तब तक पठन पाठन बाधित रहेगा। 

छप्पर पर गिरा पेड़, भैंस मरी 
दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के कई स्थानों पर टीन शेड उड़ गए और छप्पर भी गिर गए। पूरे भूप गांव में दिवाकर पांडेय के छप्पर पर पाकड़ गिरने से नीचे बंधी भैंस की दबकर मौत हो गई। कई स्थानों पर टीन शेड तेज हवा के झोंकों के चलते उड़ गए। विद्युत उपकेंद्र दुबौलिया से संबंधित क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बिजली के सात पोल टूट गए। इससे सोमवार शाम उपकेंद्र से बिजली बहाल नहीं हो सकी। बरसांव क्रय केंद्र पर खुले  में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया।


फोटो      
चौराहों पर बनी दुकानों के टीन शेड उडे़
भानपुर। देर रात आई तेज धूल भरी आंधी से तहसील क्षेत्र के बनवधिया गांव के बाहर चल रहे रुद्र महायज्ञ का कथा पंडाल गिर गया। गनीमत रही कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। कथा पंडाल में लगे टेंट और सजावट के सामान तेज हवा के चलते दूर-दूर तक बिखर गए। दुकानों के सामने और घरों पर लगे टीन शेड उड़कर खेतों में चले गए। इस आंधी में कई पेड़ भी गिर पडे। सुबह लोगों ने किसी तरह खोज कर एकत्र किया। तहसील कार्यालय के आपदा अनुभाग के मुताबिक आंधी और बारिश से किसी प्रकार की गंभीर क्षति की सूचना नहीं है। आंधी के चलते देर रात को बाधित हुई बिजली आपूर्ति सोमवार की शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। विभागीय जिम्मेदारों ने बताया कि कई जगह फॉल्ट होने से उसे खोजने में परेशानी आ रही है। जल्द ही उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed