फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Topper and meritorious girl students of the district will be honored

Basti News: जिला की टॉपर व मेधावी छात्राएं होंगी सम्मानित

Wed, 24 Jul 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 24 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Topper and meritorious girl students of the district will be honored
प्रोबेशन विभाग सम्मान समारोह की तैयारी में जुटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्राथमिक, राजकीय, माध्यमिक इंटर कॉलेज की जिला टॉपर व मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। शासन की ओर से प्रोबेशन विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कक्षा पांच से 12 तक की मेधावी छात्राएं सम्मानित होंगी।
जिले में 2206 परिषदीय, 23 राजकीय, 70 सहायता प्राप्त और 308 वित्तविहीन माध्यमिक इंटर काॅलेज हैं। प्रोबेशन विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है। इस योजना मे अब छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। 12वीं की टॉपर छात्रा को 20 हजार रुपये की धनराशि दिया जाएगा।
विज्ञापन

12वीं की सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली दस छात्राओं को पांच-पांच हजार, दस राजकीय हाईस्कूल की एक-एक टॉपर छात्रा को पांच-पांच हजार, दस माध्यमिक स्कूलों में कक्षा आठ व नौ, राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा दस व 11, माध्यमिक स्कूलों में कक्षा दस की दस सर्वोच्च छात्राओं को पांच-पांच हजार की धनराशि दी जाएगी। वही शत प्रतिशत परिणाम देने वाले दस उच्च प्राथमिक स्कूलों को भी पांच पांच हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए बीएसए को पत्र लिखकर सभी छात्राओं की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि प्रोबेशन विभाग अगस्त के पहले सप्ताह में कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसकी तैयारी किया जा रहा है। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए शासन से निर्देश पर छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही छात्राओं को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed