फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   toll plaza-Cash lane busy

सूनी रही फास्टैग, कैशलेन से गुजरी गाड़ियां

Mon, 16 Dec 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
toll plaza-Cash lane busy
सूनी रही फास्टैग लेन, कैश लेन से गुजरीं गाड़ियां
विज्ञापन

बस्ती। फास्टैग को लेकर सरकार संवेदनशील है, मगर वाहन स्वामी इसके प्रति अभी उतने जागरूक नहीं हो सके हैं। तभी तो शहर से सटे बड़े वन व छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा के फास्टैग सेंटर पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। बड़ेवन प्लाजा से महज दस वाहन गुजरे तो चौकड़ी टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन से एक भी वाहन नहीं गुजरे। जबकि लुंबनी-दुद्धी मार्ग के खड़ौआ स्थित टोल प्लाजा पर 15 वाहनों पर फास्टैग लगाया गया। करीब एक दर्जन वाहन लेन से गुजरे।

बस्ती लखनऊ हाइवे पर बड़ेवन व छावनी में चौकड़ी जबकि लुंबनी दुद्धी मार्ग पर खड़ौआ में टोल प्लाजा स्थापित किया गया है। चौकड़ी टोल प्लाजा के प्रबंधक बंधु हिवराले व बड़े वन टोल प्लाजा के मैनेजर के अनुसार हर दिन तकरीबन दस हजार चार पहिया छोटे-बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं। कहा कि सरकार की कैशलेस स्कीम के तहत वाहनों पर फास्टैग लगाया जा रहा है, मगर सोमवार को बड़ेवन से मात्र दस वाहन जबकि चौकड़ी से एक भी वाहन इस लेन से नहीं गुजरे, लेकिन फास्टैग बनाने के लिए टीम दिन भर वाहन स्वामियों का इंतजार करती रही। वहीं लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर खड़ौआ में स्थित टोल प्लाजा पर फास्टैग बनाने वाली टीम के अगुवा अमित मिश्र ने बताया कि पिछले पांच दिन में मात्र 40 टैग बनाए गए हैं, जबकि सोमवार को मात्र 15 वाहनों पर फास्टैग लगाया गया है। बताया कि यहां से हर दिन तकरीबन चार हजार छोटे-बड़े वाहनों की आमदरफ्त है। फास्ट टैग को लेकर चौखड़ी टोल प्लाजा के प्रबंधक बंधु हियुरावले कहते हैं कि सरकार का यह कदम कैश लेश इंडिया की मुहीम को मजबूती देगा। इससे समय की बचत के साथ ही ईंधन की भी बचत होगी। यही नहीं टोल पर लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगा। इसके साथ ही पर्यावरण सुरक्षित होगा। वहीं खड़ौआ टोल पर तैनात मैनेजर आशीष ने बताया कि फास्टैग लगवाने के बाद वाहनों चालकों को टोल प्लाजा लेन मे रुकने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि केंद्र सरकार ने अब बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना टोल टैक्स वसूलने की तैयारी कर ली है। बिना टैग लगे वाहन यदि इलेक्ट्रानिक टोल लेन में घुसते हैं तो उन्हें दो बार टोल चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed