फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Told BJP government failed on every front

Basti News: सपाइयों ने भाजपा सरकार को बताया हर मोर्चे पर विफल

Sun, 17 Sep 2023 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Sep 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Told BJP government failed on every front
साइकिल रैली निकालते सपाई
बस्ती। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को साइकिल यात्रा की शुरूआत श्रृंगीनारी से हुई। पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। यह विभिन्न कस्बों से होते हुए रुधौली पहुंची। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
विज्ञापन

यात्रा बभनान, गौर, अमरौली शुमाली, सोनहा, दसिया होते हुए रुधौली में पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि जिस तरह से आमजनमानस इस यात्रा का स्वागत कर रहे हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि लोग भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि यह साइकिल यात्रा परिवर्तन का द्योतक बनेगी।
विज्ञापन

रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता अब समाजवादी सरकार को याद कर रही है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी व अपराध से आमजन त्रस्त है। इस दौरान देश बचाओ, देश बनाओ का नारा दिया गया। इस मौके पर रणबहादुर यादव, रामदास यादव, जर्सी यादव, मो. उमर खान, सुभाष राज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी साइकिल शनिवार को रूधौली से प्रारंभ होकर बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। पूर्व मंत्री मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने दसिया में हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

यात्रा के दौरान कस्बों और बाजारों में सभाएं हुई। गौरा, हरदिया, मानिकचंद, सिविल लाइंस में आयोजित सभाओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विधायक राजेंद्र चौधरी, अतुल चौधरी कविंद्र, जावेद पिंडारी, मो. स्वालेह, तिलकराम चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है। इस मौके पर विजय विक्रम आर्य, मो. अमेरीका, अरविंद सोनकर, अशोक चौधरी, शैलेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed