फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Today will start with Nahay-Khay

Basti News: नहाय-खाय के साथ आज शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व

Thu, 16 Nov 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Today will start with Nahay-Khay
व्रत को देखते हुए घाटों पर लोगों ने शुरू किया सफाई कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 17 नवंबर (आज) से होगी। पहले दिन नहाय-खाय और 18 नवंबर को खरना होगा। 19 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को मुख्य अर्घ्य और चौथे दिन 20 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। व्रत को देखते घाटों पर सफाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। बाजार भी सज गए हैं। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते देखे गए।
शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित कुआनो नदी के अमहट तट पर साफ-सफाई की गई है। नगर पालिका की तरफ से व्यापक तैयारी की जा रही है। पथ प्रकाश के लिए जेनरेटर लगवाए जा रहे हैं। घाट पर कई श्रद्धालु बेदी बनाते नजर आए। आचार्य ओम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि सूर्योपासना के लिए प्रसिद्ध सूर्य षष्ठी या छठ पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, मनोवांछित फल की प्राप्ति के साथ बच्चों के मंगलमय जीवन की कामना के साथ रखा जाता है।
विज्ञापन

कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, 17 नवंबर को सूर्य षष्ठी का पहला विधान नहाय-खाय है। व्रती स्नान के बाद शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करेंगे। घर के सभी सदस्य व्रती के बाद ही भोजन ग्रहण करेंगे। भोजन के रूप में कद्दू-चने की दाल और चावल खाने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed