फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Today 'Azadi Ka Amrit Mahotsav' will be celebrated

आज पैड़ा में मनाया जाएगा %आजादी का अमृत महोत्सव’

Sun, 08 Aug 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Today 'Azadi Ka Amrit Mahotsav' will be celebrated
आज मनेगा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’
विज्ञापन

शहीदों ने परिजनों को किया जाएगा सम्मानित
शहीदों से जुड़े स्थलों पर नौ से 16 तक चलेगा सफाई अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। काकोरी घटना की वर्षगांठ पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ सोमवार को मनाया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी स्वतंत्रता संग्राम व शहीद स्थलों के अलावा शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रभात फेरी या तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, सिविल डिफेंस, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियर्स का शामिल किया जाएगा। स्थानीय बोलियों में काव्य गोष्ठियां आयोजित करने का निर्देश है। स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी और इसमें युवाओं को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाने का निदेश शासन ने दिया है। शासन के निर्देशानुसार नौ से 16 अगस्त तक अभियान चलाकर शहीद स्मारकों व स्थलों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम किया जाएगा। आयोजन के लिए शासन से जिले को पांच लाख रुपये की धनराशि भी मिली है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने पैड़ा गांव स्थित शहीद स्थल का रविवार को निरीक्षण किया। बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी मुख्य अतिथि व रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल विशिष्ट अतिथि होंगे। बताया कि सुबह साढ़े दस बजे काकोरी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। पैड़ा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, बीडीओ रामदुलार, तहसीलदार प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed