फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   To save the withering crop, the farmers exerted their strength

मुरझा रही फसल बचाने के लिए किसानों ने झोंकी ताकत

Sat, 27 Aug 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
To save the withering crop, the farmers exerted their strength
धान की फसल। - फोटो : BASTI
मुरझा रही फसल बचाने के लिए किसानों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शासन को भेजी नुकसान की रिपोर्ट
बस्ती। जिले में छिटपुट बारिश खरीफ की फसल को सूखे की मार से बचाने में नाकाम साबित हो रही है। करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर खरीफ की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसमें एक लाख 11 हजार हेक्टेयर में सिर्फ धान की फसल शामिल है। किसानों ने फसल को सूखे के असर से बचाने के लिए ताकत झोंक रखी है, लेकिन एक-एक दिन गुजरने के साथ उनका हौसला कम होता जा रहा है।
लागत भी डेढ़ से दो गुना बढ़ती जा रही है। प्रशासन ने शासन को जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए आकलन रिपोर्ट भेज दी है। सदर ब्लॉक के किसान चंद्रभूषण बताते हैं कि बारिश न होने से खेती की लागत दोगुना हो गई है। एक बीघे धान की रोपई में पांच हजार रुपये लागत आई है। बारिश न होने से हर पांचवें व छठवें दिन खेत में पानी भरना पड़ रहा है। प्रति बीघे करीब सात घंटे इंजन चलाना पड़ रहा है। 150 रुपये प्रतिघंटे की दर से एक बार पानी भरने में एक हजार पचास रुपये की लागत आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक खेत में चार से पांच बार पानी भरा जा चुका है। इसमें करीब 5200 रुपये सिंचाई में लागत लग चुकी है। यानी प्रति बीघे अब तक किसानों को 10 हजार रुपये से ज्यादा खर्च करना पड़ा है। अगर बारिश नहीं होती है तो इसमें हर छठवें दिन एक हजार 50 रुपये लागत बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को बस्ती मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक जिले में पिछले वर्ष की तुलना में आधे से भी कम बारिश हुई है। पिछले वर्ष अनुमानित सामान्य वर्षा 826.76 मिली मीटर की जगह 758.30 मिमी बारिश हुई थी। इस साल अब तक महज 275.40 मिमी ही बारिश हुई है।

...
अच्छी बारिश की उम्मीद कम
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र का कहना है कि आने वाले सात दिनों में सामान्य तौर से छिटपुट बारिश का अनुमान है। इस बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पुरवा हवा के सामान्य गति से चलने का अनुमान है। औसत तापमान 35/25 रहने का अनुमान है।
...
बारिश का आंकड़ा
माह सामान्य वर्षा वर्ष 2021 वर्ष 2022
अप्रैल 5.75 मिमी 17.4 00
मई 26.11 मिमी 78.2 00
जून 163.00 मिमी 198.3 39.80
जुलाई 380.10 मिमी 83.90 108.10
अगस्त 251.80 मिमी 380.50 127.50
योग : 826.76 मिमी 758.30 275.40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed