फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tips for voter list revision

Basti News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के दिए टिप्स

Tue, 23 Sep 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tips for voter list revision
भानपुर तहसील सभागार मे विशेष प्रगाढ मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिये प्रशिक्षण प्राप्त करते बीएलओं
भानपुर। विधानसभा क्षेत्र 309 रूधौली के मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए तहसील सभागार में सोमवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने की। इसमें बीएलओ और पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं के फोटो धुंधले या अस्पष्ट हैं, उन्हें बदलकर नया फोटो लगाया जाए। जिन युवा मतदाताओं की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके लिए फार्म-6 भरकर नाम प्राथमिकता से सूची में दर्ज किया जाए। इसके साथ ही मृतक, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के लिए फार्म-7 भरकर उनके नाम मतदाता सूची से विलोपित करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण हेतु सभी बीएलओ को वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी वितरित की गई। बैठक में सहायक निर्वाचन रजिस्टार/खण्ड विकास अधिकारी रामनगर राजेश सिंह,हबीबुर्रहमान, बीआरसी आपरेटर जमाल अहमद, राजेश ठाकुर सहित सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed