फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thunderstorms, downed trees, disrupted traffic and power supply

Basti News: आंधी के साथ बूंदाबांदी, पेड़ गिरने से आवागमन और बिजली आपूर्ति बाधित

Mon, 16 Mar 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorms, downed trees, disrupted traffic and power supply
महादेवा- मुंडेरवा मार्ग पर पिपरा गांव के पास सड़क पर गिरा पेड़। संवाद - फोटो : samvad
बस्ती। मौसम का मिजाज रविवार को अचानक बदल गया। सुबह आठ बजते ही आसमान में बादल घिर आए और धूप का असर खत्म हो गया। चौतरफा धुंध छाने के बाद तेज आंधी से सड़कों पर धूल के गुबार उड़ने लगे। इस बीच बूंदाबांदी होने लगी। खुले में घूम रहे लोग इधर-उधर शरण लेते नजर आए। कुछ देर के लिए सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

बता दें कि आंधी का असर 15 मिनट तक हर तरफ देखा गया। छिटपुट जगहों पर पेड़ और बिजली के तार भी टूटकर गिर गए। कहीं-कहीं आवागमन भी बाधित रहा। हालांकि जिले भर से कहीं किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मगर पूरे दिन मौसम के कई रूख देखने को मिले।
विज्ञापन

दस बजे के बाद अच्छी धूप खिली तो दोपहर एक बजे फिर बादल छा गए। दिन में तीन बजे के बाद हल्की धूप निकली और शाम तक बादल लौट आए। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखकर किसान भी चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अब खेतों में गेहूं और सरसों की फसल पकने को है। ऐसे में आधी-बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचेगा। हालांकि दिन में हल्की बूंदाबांदी के अलावा बारिश नहीं हुई है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र 24 घंटे में पूर्वी यूपी में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने तथा पूर्वी/पश्चिमी हवा के सामान्य व सामान्य से तेज गति से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed